कानपुर, जनवरी 29 -- चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के तिलहन अनुभाग के प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक डॉ. महक सिंह को उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के अवसर पर कृषि विभाग की ओर से लखनऊ में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 13 राई एवं दो अलसी की प्रजातियों को विकसित करने में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। निदेशक शोध डॉ. आरके यादव ने कहा कि डॉ. सिंह के प्रयास से सरसों आधारित प्रणालियों में उत्पादकता बढ़ी है और जलवायु सहनशीलता को बढ़ावा मिला है। विवि के कुलपति व मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने डॉ. महक सिंह को उनके उत्कृष्ट सम्मान के लिए बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...