समस्तीपुर, दिसम्बर 16 -- पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा को प्राईड ऑफ नेशन अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विवि को राष्ट्रीयता, देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण में शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। मंगलवार को नई दिल्ली में विजय दिवस के अवसर पर वेटरन्स इंडिया, भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, राष्ट्रीय प्रत्ययन बोड एवं भारतीय विश्वविद्यालय संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह के दौरान अतिथियों ने विवि के कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय को अवार्ड देकर सम्मानित किया। विवि से मिली जानकारी के अनुसार इस पुरस्कार का चयन देश के कई न्यायाधीश, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद एवं प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने किया है। मौके पर राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद एवं राष्ट्रीय...