अयोध्या, जून 19 -- कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार विश्व चिकित्सा दिवस के अवसर पर एमिल एनिमल हेल्थकेयर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित क्लीनिकल शोध प्रतियोगिता के लिए दिया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डा. बिजेंद्र सिंह ने देशभर में दोनों वैज्ञानिकों के चयन पर बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की भी कामना की। पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के पशु चिकित्सा क्लीनिकल कॉम्पलेक्स में सह प्राध्यापक के पद पर कार्यरत डा. अनिल सिंह ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। फार्मा कंपनी ने पुरस्कार के तौर पर डा. अनिल को आईफोन-16 व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया है। वहीं दूसरी तरफ चिकित्सा क्लीनिकल कॉम्पलेक्स में प्राध्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.