समस्तीपुर, जनवरी 26 -- पूसा, । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के कुलाधिपति डॉ प्रेम लाल गौतम एवं राजेन्द्र कृषि विवि के पूर्व कुलपति डॉ गोपालजी त्रिवेदी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होंगे। दोनों ही लोगों को विज्ञान व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा जायेगा। डॉ त्रिवेदी मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड के मुतलुपुर गांव के निवासी है। वे काफी समय तक पूसा स्थित कृषि विवि में निदेशक प्रसार शिक्षा समेत कई पदों पर विराजमान रहे। इस दौरान वर्ष 1988 से 91 तक वे विवि के कुलपति भी रहे। कृषि क्षेत्र में उनके योगदान को लोग निरंतर याद करते है। कृषि विवि के निदेशक छात्र कल्याण व पूर्व कुलपति के पुत्र डॉ रमण त्रिवेदी ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना में भी उनकी भूमिका अहम मानी जाती है। अप...