मेरठ, मार्च 22 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एकेडमिक काउंसलिंग की बैठक हुई। विश्वविद्यालय से संबंधित एमटेक के तीन नए कोर्सों को मंजूरी दी गई। अध्यक्षता कुलपति डॉ. केके सिंह, संचालन डॉ. रामजी सिंह ने किया। रजिस्ट्रार डॉ राम जी सिंह ने बताया बैठक में कॉलेज ऑफ पोस्ट टेक्नालॉजी में तीन नए प्रोग्राम शुरू किए जाने पर सहमति बनी। एमटेक फूड टेक्नॉलाजी में प्रोसेस टेक्नालॉजी, एमटेक फूड टेक्नालॉजी प्रोसेस इंजीनियरिंग, एमटेक फूड टेक्नालॉजी क्वालिटी एंड सेफ्टी शुरू की जाएगी। पीएचडी भी शुरू की जाएगी। कॉलेज ऑफ टेक्नालॉजी में एमटेक और पीएचडी में फार्म मशीनरी एंड पावर एवं इरीगेशन एंड ड्रैनज दोनों कोर्स चलाए जाएंगे। इसके अलावा बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शुरू किया जाएगा। कॉलेज ऑफ टेक्नालॉजी में बीटेक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.