सहारनपुर, जुलाई 8 -- सहारनपुर। कृषि विविधीकरण परियोजना के तहत जिले में 892 हेक्टेयर धान के रकबे का दलहन व मक्का आदि फसलों से प्रतिस्थापन किया जाएगा। सीडीओ सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट ग्रुप की बैठक में कृषि विविधीकरण परियोजना की समीक्षा की गई और दलहन, मक्का एवं सब्जियों के क्लस्टर बनाने पर जोर दिया गया। खास है कि पश्चिमी यूपी के छः मंडलों के 11 जिलों में कृषि विविधीकरण परियोजना संचालित हो रही है। सीडीओ के अनुसार, सहारनपुर जिले में 892 हेक्टेअर धान के क्षेत्र का प्रतिस्थापन यूपीडास्प द्वारा किया जायेगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य धान के क्षेत्र को कम पानी चाहने वाली फसलों से प्रतिस्थापित करना है। कहा भूगर्भ जल का स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है और भविष्य में पेयजल की समस्या हो सकती है। कहा जिले में कृषि विविधीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.