अमरोहा, फरवरी 16 -- मंडी धनौरा। स्थानीय कृषि विभाग सभागार में सोमवार को पेंशनर्स एसो. की बैठक हुई। लोकेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग में शामिल न करके सौतेला व्यवहार किया है। इसके लिए जिले स्तर पर जल्द रणनीति तैयार कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिले की मासिक बैठक में शामिल होने पर भी जोर दिया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और वार्षिक शुल्क जमा करने की अपील की। इस दौरान महिपाल यादव, कृपाल सिंह, अनीसुद्दीन, एनसी शर्मा, विशंभर सिंह, अमर सिंह, मीना शर्मा आदि पदाधिकारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...