भभुआ, फरवरी 20 -- अधौरा, चैनपुर, भगवानपुर, चांद प्रखंड के करीब एक हजार हेक्टेयर भूमि में इस वर्ष मोटा अनाज की खेती कराएगा कृषि विभाग मड़ुआ, जवार, बाजरा, सांवा, कोदो, मक्का, कांगनी, कोडकी की होगी खेती कृषि विज्ञान केंद्र भी पहाड़ी क्षेत्र के गांवों को गोद लेकर करवा रहा है खेती (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकार व कृषि विभाग का पारंपरिक खेती के साथ-साथ मोटा अनाज की खेती पर जोर है। इसी के मद्देनजर कृषि विभाग ने अधौरा, चैनपुर, भगवानपुर, चांद प्रखंड में करीब एक हजार हेक्टेयर में मोटा अनाज की खेती कराने की तैयारी की है। जिला कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के किसानों को मोटा अनाज मडुआ, जवार, बाजरा, मक्का सांवा, कोदो, कांगनी, कोडकी की खेती कराने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र भी अधौरा के...