बुलंदशहर, जनवरी 13 -- कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले भर में पेस्टीसाइड उर्वरक की दुकानों पर छापमार कार्रवाई करते हुए नमूने लिए हैं। सातों तहसीलों में शासन के आदेश पर यह पीपीओ ने टीमें बनाकर कार्रवाई करते हुए नमूने लिए हैं। जिले में भर 62 छापे डाले गए हैं और 27 नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही इनके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जाएगी। जिले में नकली पेस्टीसाइड उर्वरक की रोकथाम के लिए शासन स्तर से लगातार छापामार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। समय-समय पर यह कार्यवाही होती रहती है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश वर्मा ने बताया कि कृषि विभाग नकली पेस्टीसाइड की रोकथाम के लिए पूरी तरह से सख्त है। मंगलवार को सातों ततहसीलों में टीमों ने जिले भर में छापामार कार्रवाई करते हुए सैंपल लिए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.