चम्पावत, मार्च 8 -- चम्पावत, संवाददाता। कृषि विभाग ने की 137 कुंतल खरीफ फसल बीज की मांग की है। टीडीएस और एनएससी से खरीफ फसल के बीज की आपूर्ति की जाएगी। फसल बीज 50 फीसदी अनुदान पर किसानों को दिया जाएगा। जिले के सभी 23 कृषि केंद्र से बीजों का वितरण किया जाएगा। चम्पावत कृषि विभाग ने तराई विकास कॉरपोरेशन (टीडीएस) और नेशनल सीड कॉरपोरेशन (एनएससी) से 137 कुंतल खरीफ के बीज की डिमांड की है। टीडीएस से 100 कुंतल और एनएससी से शेष 37 कुंतल बीज की मांग की गई है। इनमें मडुवा, उरद, अरहर, सोयाबीन, धान और मादिरा आदि का बीज शामिल है। इसके अलावा उधमसिंह नगर से वीएल 65 प्रजाति के धान के बीज की भी मांग की है। अप्रैल पहले सप्ताह तक बीज उपलब्ध होने की उम्मीद है। जिले की सभी 23 न्याय पंचायतों में स्थित कृषि निवेश केंद्र खर्ककार्की, सिप्टी, स्वाला, सिमल्टा, सिमिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.