मधुबनी, जनवरी 3 -- हरलाखी (मधुबनी), एक संवाददाता। बासोपट्टी प्रखंड कृषि कार्यालय में कार्यरत कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक रामाशंकर तिवारी (38) का शव गुरुवार देर शाम संदेहास्पद स्थिति में उनके कमरे से बरामद किया गया। रामाशंकर उत्तरप्रदेश के आंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज प्रखंड अंतर्गत गणेशपुर गांव निवासी राजमणि तिवारी के पुत्र थे। वे पिछले ढाई वर्षों से बासोपट्टी में पदस्थापित थे और अविवाहित थे। जानकारी के अनुसार, रामाशंकर तिवारी मानसिंहपट्टी पेट्रोल पंप के समीप एक किराये के मकान में रहते थे। बुधवार की शाम भोजन करने के बाद वे अपने कमरे में आराम करने चले गए थे। गुरुवार को दिनभर बाहर नहीं निकलने पर मकान मालिक ने आवाज़ लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.