बांका, जनवरी 6 -- बांका, निज प्रतिनिधि। कृषि विभाग के लिए फार्म रजिस्ट्री बडी चुनौती बन गई है। यहां सभी 11 प्रखंडों को मिलाकर करीब 2 लाख 10 हजार 835 अन्नदाता किसान सम्मान निधि योजना से निबंधित हैं। जिसमें यहां अब तक महज 86 हजार 253 किसानों का ही ई केवाइसी हो सका है। ऐसे में यहां 50 फीसदी किसानों का भी ई केवाईसी नहीं हो सका है। इसी तरह यहां किसानों का फार्म रजिस्ट्री 10 फीसदी का आंकडा भी पार नहीं कर सहा है। यहां अबतक महज 14 हजार किसानों का ही फॉर्म रज्ट्रिरी हो पाया है। जिससे किसानों के फार्म रजिस्ट्री में तेजी लाने के लिए दो चरणों में शिविर लगाकर किसानों का ई-केवाईसी एवं उनका फार्म आईडी बनाया जायेगा। इसको लेकर मंगलवार से पहले चरण के शिविर की शुरूआत कर दी गई है। जो 9 जनवरी तक चलेगी। जबकि दूसरे चरण के शिविर का आयोजन 16 से 19 जनवरी तक होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.