पटना, जून 12 -- कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर दिया है। पहले दिन उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने किसान हित में सभी योजनाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिये। मीठापुर स्थित कृषि भवन पहुंचने पर निवर्तमान सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और समर्पण की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को समन्वय एवं सहयोग की भावना से कार्य करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.