मुजफ्फर नगर, जून 22 -- रविवार को उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया और वरिष्ठ लिपिक राहुल चौधरी, सचिन पुंडीर ने सूचना मिलने पर रूडकी रोड स्थित श्रीराम कृष्ण विहार कालोनी में छापा मारते हुए नकली उर्वरक और कीटनाशक का गोदाम पकडा है। विभागीय टीम को देख गोदाम का मालिक मौके से फरार हो गया। टीम ने यहां से सिंलाई मशीन के साथ विभिन्न ब्रांडिंग कम्पनी के बैंग और नकली उर्वरक, कीटनाशक व मक्का का बीज पकडा है। टीम ने गोदाम को सील करते हुए गोदाम मालिक कूकडा निवासी अमित कुमार के खिलाफ नई मंडी थाने में तहरीर दी है। कृषि विभाग की टीम ने मौके पर दो सिलाई मशीन उर्वरक बैग सिलने की, 9 रोल धागे के, 27 बैग आईपीएल ब्राण्ड एमओपी 60 प्रतिशत के सिले हुए, 19 बैग दयाल ब्रान्ड जिंक 33 प्रतिशत (5 कि०ग्राम पैकिंग) के, 29 बैग 40 किलोग्राम पैकिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.