बदायूं, जनवरी 9 -- बदायूं। रबी की सीजन में फसलों का वास्तविक रकबा एवं उत्पादन, उत्पादकता की जानकारी के लिए कृषि विभाग ने डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू करा दिया है। कृषि विभाग को राजस्व विभाग के सहयोग से यह कार्य 15 फरवरी तक पूर्ण कराना है। इस बार डिजीटल क्रॉप सर्वे में एआई का सहारा लिया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा वर्ष में तीन बार जायद, खरीफ एवं रबी की सीजन में डिजिटल क्रॉप सर्वे कराया जाता है। इन दिनों विभाग द्वारा रबी की फसलों का डिजीटल क्रॉप सर्वे कराया जा रहा है। जिले में कुल 9,27,458 गाटों का सर्वे किया जायेगा। इसके लिए कृषि कुल 1100 कर्मचारी लगाये गये हैं, जिनमें कृषि विभाग से एटीएम, बीटीएम एवं टीएसी शामिल हैं। इसके अलावा इस कार्य में राजस्व विभाग से लेखपाल एवं पंचायती राज विभाग से पंचायत सहायक लगाये गये हैं। ये सभी यूपी डीसीएस एप के माध...