धनबाद, जनवरी 7 -- बलियापुर। कृषि विज्ञान केन्द्र में बुधवार को एटीएम, बीटीएम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी व अन्य कृषि पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ0 अभिषेक कुमार ने कहा कि केवीके व कृषि विभागों के संयुक्त प्रयास से ही किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहूंच सकता है। कृषि विज्ञान केन्द्र व कृषि विभाग से बेहतर समन्वय से ही तकनीकी जानकारियों व प्रभावी प्रसार संभव है। डीडीएम नाबार्ड, प्रधान वैज्ञानिक डॉ0 अनिल कुमार, डॉ0 नवीन कुमार, डॉ0 आदर्शकुमार श्रीवास्तव, डॉ0 नंदना कुमारी, रमण कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, देवप्रकाश शुक्ला, श्यामल कुमार सरकार आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...