शामली, दिसम्बर 10 -- बैंक से अप्राप्त जमा राशि और परिसंपत्तियों के निस्तारण के लिए 12 दिसम्बर को जलालपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में विशेष कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप का आयोजन स्थानीय बैंक अधिकारियों और कृषि विज्ञान केन्द्र के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें किसानों और ग्रामीणों को बैंक से अप्राप्त धनराशि और परिसंपत्तियों के निस्तारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी अग्रणी जिला प्रबंधक अनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार, 12 दिसम्बर 2025 को सभी बैंकों द्वारा अवशेष/अप्राप्त वित्तीय परिसंपत्तियों के रिफंड शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर शामली जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र, जलालपुर स्थित सभागार में दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। यह कार्यक्रम जिले के नागरिकों की सुविधा क...