गोपालगंज, फरवरी 23 -- कुचायकोट। एक संवाददाता सिपाया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर आयोजित 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 30 पैक्स प्रबंधकों और सदस्यों ने भाग लिया।समापन समारोह पर केंद्र की वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान अनुपमा कुमारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ खेती की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना था। उन्होंने बताया कि लगातार असंतुलित उर्वरक उपयोग के कारण मिट्टी की उर्वराशक्ति प्रभावित हो रही है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ रही है और अपेक्षित पैदावार नहीं मिल पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.