बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी के कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। केंद्र के प्रभारी नवीन चौधरी ने उद्घाटन किया। कृषि वैज्ञानिक संगीता कुमारी ने कहा कि प्रशिक्षण में 35 प्रशिक्षुओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान मोटे अनाज की खेती और उसके फायदे के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरुआ को पीसकर बिस्किट, मिठाई व लड्डू बनाया जा सकता है। साथ ही परम का पाउडर बनाकर आसानी से बाजार में बेचा जा सकता है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...