बागपत, नवम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा में मंगलवार को मिलेट्स रेसिपी व उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी केवीके खेकड़ा जगदीश आर्य, डॉ. विकास मलिक, श्रीमती अनीता यादव, शिवम कुमार आदि ने किया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों द्वारा तैयार व्यंजनों व लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में एनआरएलएम महिला समूह, विभिन्न स्कूलों की छात्राओं तथा होटल-रेस्टोरेंट प्रतिभागियों ने मिलेट्स आधारित रेसिपी प्रतियोगिता में भाग लिया। विशेषज्ञ डॉ. शुभम ने मिलेट्स की खेती व रोग प्रबंधन पर जानकारी दी, जबकि डॉ. विकास मलिक व अनीता यादव ने मिलेट्स उत्पादन तकनीक व व्यंजनों के उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। उप कृषि निदेशक विभक्ति चतुर्वेदी ने बीज भंडार पर उपलब्...