नैनीताल, नवम्बर 19 -- नैनीताल, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट में मंगलवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। साथ ही दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती शिखर सम्मेलन का शुभारंभ भी किया गया। केंद्र प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय चौधरी ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती, सब्जी उत्पादन, डेयरी प्रबंधन और वैज्ञानिक खेती पद्धतियों की जानकारी दी गई। चोपड़ा, सरियाताल, भरगोमेंट, ज्योलीकोट, भल्यूटी, बकरखोड़, बानना, दागड़, भुजियाघाट, बेलुवाखान, अल्चौना और अमिया सहित विभिन्न गांवों के करीब 197 किसानों ने प्रतिभाग किया। प्रगतिशील कृषक व ग्राम प्रधान शेखर भट्ट ने किसानों को कार्यक्रम से जोड़ने में विशेष योगदान दिया। विशेषज्ञों ने विभिन्न कृषि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. बलवान सिंह ने शीत ऋतु म...