गुमला, नवम्बर 3 -- गुमला, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र गुमला में सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस- 2025 उत्साहपूर्वक मनाया गया। मौके पर जनजातीय समाज के गौरवमयी इतिहास, संस्कृति और उनके अमर नायकों के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ वैज्ञानिक सह केंद्र के प्रमुख डॉ.बृजेश पांडेय ने कहा कि जनजातीय समाज ने हमेशा प्रकृति,जल-जंगल-जमीन और पर्यावरण के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाई है। भगवान बिरसा मुंडा,सिद्वो-कान्हू और तिलका मांझी जैसे जननायकों ने स्वराज और स्वाभिमान के लिए जो संघर्ष किया। वह आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती,बहुफसली प्रणाली और जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। वहीं कृषि वैज्ञानिक अटल बिहारी तिवारी ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन आत्मनिर्भरता, परिश्रम और पर्यावरणीय संतुलन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.