पलामू, मई 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के चियांकी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में रविवार को 20वीं सलाहकार समिति की बैठक कर आगत खरीफ फसल की कार्य योजना बनाई गई। साथ ही पिछले मानसून सीजन में किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र चियांकी के प्रभारी सह वरीय वैज्ञानिक डॉ सुधीर कुमार झा ने किसानों को बेहतर खेती के लिए तकनीक को अपनाने का सुझाव दिया। डॉ सुधीर कुमार झा ने पिछले साल कृषि विज्ञान केंद्र-चियांकी से पलामू के किसानों के लिए कृषि में विकास के बारे में बताया। किसानों के छह फॉर्म में ट्रायल के परिणाम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछली मानसून में किसानों के लिए किए गए कार्य संतोषजनक रहा है। इस वर्ष उससे बेहतर करने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शुष्क परियोजना के मुख्य वैज्ञानिक डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.