लखीसराय, अक्टूबर 6 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में आज कृषि क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा, जब बिहार के उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जिले के विभिन्न स्थलों पर चार महत्वपूर्ण कृषि विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाते हुए किसानों की आय में वृद्धि करना और बिहार को आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ाना है। बड़हिया प्रखंड में दलहन विकास केन्द्र का क्षेत्रीय कार्यालय उद्घाटित किया गया, जो राज्य में दाल उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह केन्द्र किसानों को प्रशिक्षण, बीज वितरण और दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। इस पहल से किसानों को अतिरिक्त आमदनी के साथ-साथ पोषण सुरक्षा को भी बल मिलेगा। हलसी प्रखंड स्थित राजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.