भभुआ, दिसम्बर 15 -- राष्ट्रीय ई-गवर्नेस योजना के बारे में अधिकारियों को दी विस्तार से जानकारी सीओ, बीएओ, आरओ, कृषि समन्वयक, तकनीकी प्रबंधक किए गए प्रशिक्षित भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नेशनल ई-गवर्नेंस प्लान कृषि (कृषोन्नति योजना) के तहत सोमवार को जिला स्तरीय फार्मर रजिस्ट्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कृषि विभाग द्वारा लिछवी भवन में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों का कृषि आईडी तैयार करने की प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से लागू करना है। प्रशिक्षण में जिले के सभी सीओ, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार एवं कॉमन सर्विस सेंटर के कर्मियों ने भाग लिया। ...