कौशाम्बी, फरवरी 13 -- आकांक्षी विकास खंड कौशाम्बी के किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं एवं फार्मर रजिस्ट्र्री से जोड़ने हेतु प्रचार-प्रसार वाहन को खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार राय एवं सीएम फेलो राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए बीडीओ ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, किसान कल्याण योजनाओं, कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं एवं डिजिटल पंजीकरण की जानकारी दी जाएगी। प्रचार वाहन ग्राम-ग्राम भ्रमण कर किसानों को जागरूक करेगा तथा पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करेगा। इससे किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने किसानों से अधिकाधिक संख्या में पंजीकरण कराने और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील किया। वाहन को...