उन्नाव, नवम्बर 20 -- उन्नाव। लोगों को आसान किश्तों पर प्लॉट उपलब्ध कराने वाले एक निजी संस्था ने जमकर राजस्व को चूना लगाया। भूमि की स्थिति का परिवर्तन कराए बगैर सैकड़ों बीघे कृषि योग्य भूमि में अवैध रूप से प्लॉटिंग की और करोड़ों का कारोबार किया। जिम्मेदार अधिकारियों ने भी इस पर गंभीरता नहीं दिखाई। जिले की सभी तहसीलों में लंबे समय से कृषि योग्य भूमि पर प्लाटिंग करने वाली निजी संस्था पर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। सदर तहसील के हुसैननगर में किसानों की भूमि को खरीदकर उसमें प्लॉटिंग की गई। इस दौरान पीडल्ब्यूडी से बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए संस्था ने प्लाटिंग की और जिला पंचायत से नक्शा तक स्वीकृत नहीं कराया। ऐसे में कृषि योग्य भूमि की रजिस्ट्री में स्टांप चोरी का भी आरोप लगा है। संस्था ने सदर तहसील के अलावा अन्य कई तहसीलों में सैकड़ों बीघे भूमि पर ...