मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला कृषि कार्यालय के प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र मुशहरी के प्रांगण में 19 एवं 20 दिसंबर को दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन 19 दिसंबर की सुबह 11 बजे डीएम सुब्रत कुमार सेन करेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि यांत्रिकीकरण मेला में जिले के किसान शामिल होंगे। वैसे किसान जो पूर्व में कृषि यंत्र के लिए आवेदन किए थे वे इससे मनपसंद कृषि यंत्र की खरीदारी कर सकेंगे। इधर, कई किसानों ने बताया कि आवेदन का परमीट 17 को समाप्त हो रहा है वैसे में 19 दिसंबर को कैसे यंत्र खरीद कर सकेंगे। सहायक निदेशक कृषि यांत्रिकीकरण अजीत कुमार ने बताया कि जिनका पहले से परमीट बना हुआ है और अपना बुकिंग करा चुके हैं, उन्हें यंत्र खरीदारी में कोई बाधा नहीं आएगी। सभी लाभुक को यंत्...