छपरा, जनवरी 3 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृषि भवन स्थित बाजार समिति प्रांगण में आयोजित कृषि यांत्रिकरण मेले का समापन शनिवार को जिला कृषि पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार सिंह ने किया। समापन समारोह में कृषि विभाग के वरीय अधिकारियों ने किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग पर जोर दिया। मौके पर उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण) सुधीर कुमार तिवारी, जिला उद्यान पदाधिकारी बजरंग कुमार सिंह, सहायक निदेशक (शष्य) प्रक्षेत्र राधे श्याम, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण बाबूचंद सिंह, सहायक निदेशक (रसायन) मिट्टी जांच प्रयोगशाला सुश्री प्रीतिबाला व सहायक निदेशक (शष्य) बीज उपादान उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कृषि यांत्रिकरण, बीज वितरण, उद्यान विकास, मिट्टी नमूना संग्रह, पीएम किसान योजना, डिजिटल क्रॉप सर्वे सहित अन्य विभागीय यो...