हाजीपुर, जनवरी 28 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यांत्रिकरण योजना अंतर्गत जिले में किसानों को अनुदानित दर पर सस्ते कृषि यंत्रों 80 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत विभिन्न प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्रों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 05 करोड़ 24 लाख 20 हजार 440 रुपये का अनुदान देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर रहे हैं, जिसमें अब तक 7256 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। प्रस्तुत आवेदनों की जांच की प्रक्रिया पूरी कर लॉटरी जरिए कृषि यंत्रों के लिए 1865 स्वीकृति कर परमिट निर्गत किया गया है। परमिट से किसान अपने मनपसंद कृषि यंत्रों की खरीददारी कर रहे हैं, जिसमें अब तक 661 किसानों के कृषि यंत्रों की खरीदारी पर 83 लाख 89 हजार रुपये अनुद...