प्रयागराज, फरवरी 21 -- किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र खरीद के लिए उद्यान विभाग अनुदान देता है। इस वर्ष यह योजना पूरी तरह बेअसर साबित हुई। अब तक एक भी किसान को अनुदान की राशि नहीं मिली है। हालांकि, पूरे जिले में केवल चार किसानों ने ही आवेदन किया था, लेकिन प्रस्ताव स्वीकृत न होने के कारण किसी को भी लाभ नहीं मिल पाया। जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों को योजना के तहत पावर ट्रेलर और ट्रैक्टर पर 40 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है, जिससे छोटे और मध्यम किसानों को खेती की लागत कम करने में मदद मिलती है। लेकिन किसानों की उदासीनता और प्रशासनिक प्रक्रिया में देरी के चलते योजना अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रही है। पिछले वर्ष जिले में छह किसानों को अनुदान की राशि मिली थी। इस बार प्रस्ताव स्वीकृति में विलंब के कारण पात्र किसानों को ला...