बिजनौर, अक्टूबर 22 -- भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चो.गजेन्द्र सिंह टिकैत ने अपने परिवार के साथ विधि विधान से गोवर्धन पूजा की बुधवार को गोवर्धन पूजा की तैयारी में घर की महिलाएं और बच्चे सवेरे से ही लग गए थे। गांव देहात में गोबर का गोवर्धन का प्रतीक घर के आंगन में बनाया गया जिसमें गोबर से पशुओं और पशुओं के बच्चे चारे आदि के नाम बनाए गए। मान्यता है द्वापर युग में इंद्र देवता के क्रोधित होने पर गोकुल वासियों को आंधी और बारिश का सामना करना पड़ा था तब भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था। उसके बाद गोकुल वासियों ने पशुओं सहित गोवर्धन पर्वत के नीचे शरण ली थी। इसके बाद आंधी बारिश और इंद्र का प्रकोप गोकुल वासियों का कुछ नहीं बिगाड़ पाया था। माना जाता है तभी से गोवर्धन पूजा होती है। गोवर्धन का प्रतीक बनाकर पशुओं आद...