अंबेडकर नगर, जनवरी 9 -- अम्बेडकरनगर। कृषि यंत्रों को क्रय कर अनुदान लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है जो 21 जनवरी के मध्य रात्रि तक चलेगी। उपकृषि निदेशक ने बताया कि सीआरम योजना के समस्त प्रकार के फसल अवशेष प्रबन्धन वाले कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत एवं कस्टम हायरिंग सेंटर पर 80 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। उन्होंने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन के तहत कस्टम हायरिंग सेन्टर, कम्बाइन हार्वेस्टर विद सुपर एसएमएस, पावर टीलर, पावर वीडर, आलू खुदाई मशीन, आलू बोने मशीन, चैफ कटर मानव रहित, स्ट्रा रीपर, मिनी राइस मिल, रोटावेटर, हैरो, कल्टीवेटर, ट्रैक्टर माउन्टेड प्रेयर, पैडी/गल्टीकाप थ्रेसर एवं कृषि ड्रोन पर एससीएसटी को प्रति कृषि यंत्र 50 प्रतिशत तथा अन्य को 40 प्रतिशत के अलावां फार्म मशीनरी बैंक पर 80 प्रतिशत अनुदान देय है।

हिंदी हिन्दु...