मुंगेर, दिसम्बर 15 -- मुंगेर , निज प्रतिनिधि। संयुक्त कृषि सदन के पीछे बाजार समिति के मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यंत्रिकरण मेला का रविवार को समापन हो गया। मेला में काफी संख्या में किसानों ने अनुदान आधारित यंत्रो की खरीदारी की। जिला कृषि पदाधिकारी सुस्मिता ने कहा कि कुल 91 प्रकार के कृषि यंत्र योजना में शामिल है, जिसमें 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान देय है। इसके अतिरिक्त कस्टम हायरिंग सेन्टर का 05 लक्ष्य है, जिसमें 04 लाख रूपये का अनुदान देय है एवं फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना का 01 लक्ष्य है, जिसमें 08 लाख रुपये का अनुदान देय है। अभी तक 457 कृषि यंत्र क्रय के लिये कृषकों को स्वीकृति पत्र निर्गत किया गया। मेला के प्रथम दिन विभिन्न प्रकार के 33 प्रकार के कृषि यंत्र का क्रय कृषकों द्वारा किया गया, जिसमें 10.50 लाख रूपये की अनुदान राशि...