सीवान, दिसम्बर 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कृषि कार्यालय परिसर में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला बुधवार से शुरू हुआ। मेला में पंजीकृत विक्रेता किसानों को अनुदानित दरों पर विभिन्न कृषि उपकरण जैसे कि ट्रैक्टर, रोटावेटर आदि बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, जिस पर 50 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल रही है। इस मेला में 22 स्टॉलों के माध्यम से 91 प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जहां से किसान नयी तकनीकों से अवगत हो सकेंगे। बहरहाल, जिला कृषि कार्यालय परिसर में शुरू हुए दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेले में पहले दिन ठंड के बावजूद किसानों की अच्छी भीड़ देखी गई, जहां उन्हें सब्सिडी पर आधुनिक कृषि उपकरण खरीदने व प्राकृतिक खेती, आधुनिक तकनीक, जैविक खाद, ड्रिप सिंचाई व डिजिटल कृषि जैसी नई तकनीकों की जानकारी मिली। कृषि मेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.