समस्तीपुर, मार्च 23 -- पूसा। डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि में भारतीय कृषि सांख्यिकी सोसायटी (आईएसएएस) का प्लैटिनम जुबली सम्मेलन शनिवार को संपन्न हो गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप् में मौजूद मराठवाड़ा कृषि विवि(महाराष्ट्र) के कुलपति डॉ.इंद्रमणि मिश्रा ने कहा कि एआई और डिजिटल प्रौद्योगिकियों को अपनाने से कृषि प्रथाओं में स्थिरता एवं निर्णय लेने की प्रक्रिया में सुधार होगा। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बेहतर व अनुकूल रणनीतियों को बढ़ावा देने में सांख्यिकी के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में विवि के प्रयासो की सराहना की। विवि के कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय ने कृषि शिक्षा क्षमता विकास के लिए नीतियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समानता, सुगमता, प्रचार, प्रासंगिकता, गुणवत्ता और क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.