लखीमपुरखीरी, जनवरी 19 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद गोला में सेबी एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं क्षेत्रीय निवेशक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता श्रुति शर्मा प्रभारी नियामक विभाग एनएसई और महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. अनिल कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए श्रुति शर्मा ने छात्रों एवं शिक्षकों को वित्तीय बाजारों की संरचना, जिम्मेदार निवेश व्यवहार और निवेशक संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कंपनी सेक्रेटरी श्रुति शर्मा को प्रतिभूति बाजार में 11 वर्षों से अधिक का अनुभव है, जिसका लाभ प्रतिभागियों को नियामकीय एवं व्यावहारिक निवे...