किशनगंज, दिसम्बर 7 -- पोठिया, निज संवाददाता प्रखंड अंतर्गत रायपुर पंचायत स्थित डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय अर्राबाड़ी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डीएम विशाल राज, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ़ के़ सत्यनारायण द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। डीएम ने छात्रों को कृषि क्षेत्र में उपलब्ध नए अवसरों, तकनीकी नवाचारों तथा युवा किसानों की बदलती भूमिका के विषय में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि विज्ञान ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने की क्षमता रखता है और इसमें युवा वैज्ञानिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। प्राचार्य डॉ़ सत्यनारायण ने संस्था की उपलब्धियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा छात्रों के समग्र विकास के लिए संचालित कार्यक्रमों की ज...