रांची, फरवरी 12 -- रांची। रांची कृषि महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों का 16वां मिलन समारोह 14-15 फरवरी को आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान पुराने छात्र अपनी यादें ताजा करेंगे और संस्थान के विकास व नए छात्रों के बेहतर प्लेसमेंट में सहयोग पर चर्चा करेंगे। पूर्ववर्ती विद्यार्थी संघ के सचिव डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि इस समागम में लगभग 150 पूर्व छात्र शामिल होंगे, जिनमें से 50 प्रतिशत प्रतिभागी झारखंड के बाहर के विभिन्न राज्यों से आएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...