दुमका, जनवरी 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय के छात्रों द्वारा विद्यालय एवं स्वास्थ्य केंद्र का सर्वेक्षण, कृषि तकनीकों का प्रदर्शन बुधवार को किया गया। बुधवार को भी शिकारीपाड़ा के गंदरकपुर मंडल टोला में विभिन्न संस्थानों का सर्वेक्षण एवं कृषि तकनीकी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा प्राथमिक विद्यालय (मिडिल स्कूल) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गंदरकपुर, शिकारीपाड़ा प्रखंड, दुमका जिला का सर्वेक्षण किया गया। इस सर्वेक्षण के माध्यम से छात्रों ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं, उपलब्ध संसाधनों तथा ग्रामीणों को प्राप्त हो रही सेवाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस गतिविधि का उद्देश्य ग्रामीण विकास को समग्र दृष्टिकोण से समझना रहा, ताकि कृषि के साथ-साथ सामाजिक संरचना का भी मूल्यांकन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.