शाहजहांपुर, दिसम्बर 7 -- ददरौल विकास खंड के पासगांव गांव के रहने के वाले प्रगतिशील किसान सरताज खान को नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र में सात से नौ तक दिसम्बर तक चलने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। आईसीएआर पूसा में कार्यक्रम दौरान मिलेनियर फॉर्मर ऑफ इंडिया अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उन्हें गन्ने में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेती में नवाचार करने पर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...