बागपत, फरवरी 6 -- बागपत। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान को मांग पत्र सौंपते हुए जनपद में भारतीय गन्ना प्रजनन संस्थान कोयंबटूर के अनुसंधान केंद्र की स्थापना की मांग की है। उन्होंने इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के हित में अत्यंत आवश्यक बताया। डॉ राजकुमार सांगवान ने बताया कि जनपद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्र देश के प्रमुख गन्ना उत्पादक इलाकों में शामिल है। यहां की बड़ी आबादी गन्ना उत्पादन और चीनी उद्योग पर निर्भर है। वर्तमान समय में किसान जलवायु परिवर्तन, रोगों के बढ़ते प्रकोप, उत्पादन लागत और उन्नत बीजों की कमी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जिले में भारतीय गन्ना प्रजनन अनुसंधान केंद्र की स्थापना होती है, तो यह क्षेत्रीय परिस्थितियों के अनुरूप...