देवरिया, दिसम्बर 15 -- देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंगलवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने नगर पंचायत की 204.63 लाख रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें छोटी गंडक नदी घाट पर 16.59 लाख रुपये की लागत से निर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा एवं पार्क, 141.43 लाख रुपये की लागत से बने छठ घाट, 38.73 लाख रुपये की लागत से नदी घाट पर विकसित पार्क तथा 6.68 लाख रुपये की लागत से 20 मीटर ऊंचे तिरंगे की स्थापना शामिल है। कृषि मंत्री ने हजारों लोगों के साथ एकता यात्रा में सहभागिता किया। यह एकता यात्रा अकटहिया शिव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर पंचायत के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क, छोटी गंडक...