रांची, दिसम्बर 2 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को बेड़ो प्रखंड के करमचंद भगत महाविद्यालय परिसर में बनकर लगभग तैयार नए भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाईं, जिन्हें जल्द ठीक करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्हें बताया गया कि नया भवन जल्द उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगा। इस नए भवन में ऑडिटोरियम, प्रयोगशाला, कंप्यूटर हॉल, लाइब्रेरी सहित उच्च एवं तकनीकी शिक्षा से संबंधित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस भवन के बनने से बेड़ो और आसपास के प्रखंडों के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अब जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। मंत्री ने महाविद्यालय के स्थायी और अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों के साथ शिक्षण कार्य पर चर्चा की। मौके पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के निदेशक समेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.