देवरिया, मार्च 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित स्व. जमालुद्दीन खां एडवोकेट मेमोरियल पुस्तकालय का फीता काटकर उदघाटन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. जमालुद्दीन खान की ख्वाहिश को उनके पुत्र मो. राशिद खान ने लाइब्रेरी बनाकर पूर किया। उन्होंने अपने पिता की लगभग 10 लाख रूपये की किताबें भी पुस्तकालय को दान दे दी है। लाइब्रेरी में एक साथ 50 अधिवक्ताओं के बैठने को साखू की लकड़ी का बेंच बनाया गया है। अधिवक्ता के अध्ययन में बिजली कटौती खलल न डाले इसके लिए इन्वर्टर भी लगाया जायेगा। लाइब्रेरी भवन के निर्माण पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च किया है। प्रदेश के काबीना मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि राशिद खां ने अपने वालिद की याद में पुस्तकालय बनाकर समाज के समक्ष नजीर पेश किया है। इसका लाभ कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.