नैनीताल, फरवरी 9 -- भवाली। कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी अल्मोड़ा दौरे से लौटते समय गरमपानी मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद संजय बिष्ट के परिजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा पारिवारिक सदस्यों से बातचीत की। शहीद संजय बिष्ट के पिता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि शहीद आश्रित कोटे से उनकी पुत्री की सरकारी नियुक्ति से संबंधित पत्रावली कार्मिक विभाग में पहुंच चुकी है। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि उक्त प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई कर नियुक्ति प्रदान की जाए। कृषि मंत्री जोशी ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि शहीद परिवारों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। यहां गरमपानी मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि मनमोहन सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.