देवरिया, फरवरी 11 -- पथरदेवा (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को पथरदेवा ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एडीओ कोऑपरेटिव समेत आधे दर्जन कर्मचारी नदारद मिले। इस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह को अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शासन के लाख निर्देश के बाद भी कई अधिकारी-कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। कृषि मंत्री की जांच में कर्मचारियों की यह लापरवाही उजागर हो गई। सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे कृषि मंत्री विकास खंड मुख्यालय पथरदेवा पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका से एक-एक कर्मचारी का मिलान किया। इसमें एडीओ ऑपरेटिव धनंजय, कनिष्ठ लिपिक कृष्णा पांडेय, तकनीकी सहायक कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अमरेंद्र सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.