रांची, फरवरी 9 -- राहे, प्रतिनिधि। बुंडू-बंता रोड चौड़ीकरण के नाम पर कृषि भूमि पर नई सड़क निर्माण की कोशिश के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को माझीडीह, कुबाडीह, पुरानानगर, महेशपुर, खटंगा और डोमनडीह गांव के प्रभावित किसानों ने शिवटंगरा मैदान में विरोध-प्रदर्शन किया और अपनी उपजाऊ जमीन नहीं देने का संकल्प लिया। झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि किसान पहले ही मुख्यमंत्री और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कृषि भूमि की रक्षा की गुहार लगा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 80 प्रतिशत किसानों की सहमति की अनिवार्यता का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में मात्र 25 प्रतिशत कृषि भूमि है जो छोटे किसानों के जीवन का आधार है। यदि सरकार ने जबरन भूमि अधिग्रहण की कोशिश की तो इसका विरोध होगा। महेशपुर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.