हापुड़, मई 3 -- गांव मानकचौक में कृषि भूमि दिलाने के नाम पर महिला से 17 लाख रूपये हड़प लिए। पीडि़ता ने कोतवाली से लेकर एसपी तक शिकायती पत्र दिया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। पीडि़ता राजबाला शर्मा ने बताया कि गांव में ही रहने वाले एक युवक ने अपनी ताई की खेती की आठ बीघा भूमि बेचे जाने की बात बताई। जिसकी बातों में आकर युवक को अलग अलग समय पर कुल 17 लाख 24 हजार रूपये भी दे दिए, लेकिन आरोपी युवक और उसकी ताई अब रजिस्ट्री कराकर भूमि को नाम नहीं करा रहे हैं। पीडि़ता का आरोप है कि वह खेत पर काम कर रहे थे, इसी दौरान आरोपी पक्ष वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद वहां से भाग गए। पीडि़ता ने इस संबंध में कोतवाली, जन सुनवाई पोर्टल, तहसील संपूर्ण समाधान दिवस, सीओ और एसपी को शिकायती पत्र दिया, लेकिन अभी तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.