आरा, दिसम्बर 17 -- पीरो, संवाद सूत्र पीरो प्रखंड में बरांव पंचायत के कछुई गांव तक सड़क निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय की पहल पर कृषि विभाग की ओर से फॉर्म होते हुए सड़क ले जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गयी। एसडीओ के अनुसार 2.12 किलोमीटर लम्बी सड़क 3.8197 करोड़ रुपये की लागत से बननी शुरू हो गयी। सड़क निर्माण कार्य को कृषि विभाग की ओर से रोक दिया गया था। कृषि विभाग का कहना है कि सड़क होने की वजह से फॉर्म में लगी फसल नीलगाय नष्ट कर देते हैं। इससे विभाग को काफी नुकसान होता है। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता सुधांशु कुमार और कनीय अभियंता रजनीश कुमार के साथ स्थल का मुआयना किया और कृषि फॉर्म होते हुए सड़क का निर्माण किये जाने को लेकर हरी झंडी दे दी। उल्लेखनीय है कि कृषि फॉर्म से होकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.